फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कातिलाना हमला करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 22 Jul 2024 07:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कातिलाना हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान तितरम निवासी आरोपी मेहर सिंह व सुशील व दिल्ली निवासी ओमबीर के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि तितरम निवासी मोहित ने शिकायत दी कि उन्होंने गांव के एक व्यक्ति की 9.5 किले खेती योग्य भूमि को ठेके पर लिया था। इस जमीन को पिछले साल उनके गांव के मेहर सिंह ने ठेके पर लिया हुआ था। मेहर सिंह के लड़के शीलू ने उसके भाई अंकुश से कहा था कि हम तुम्हें इस जमीन पर फसल बोने नहीं देंगे। तीन मई की सुबह वह उसका भाई अंकुश, उसका चचेरा भाई अमन व अन्य उस जमीन को देखने के लिए गए हुए थे। जब वह अपने भाई अमन के साथ बाइक पर घर आ रहा था तो तितरम मोड़ के पास एक क्रेटा गाड़ी ने उनको सीधी टक्कर मार दी। इसके बाद गाड़ी से 5-6 लड़के नीचे उतरे उनके पास लाठी और गंडासी थी। उन्होंने उन पर गंडासी से हमला किया। राहगीरों को आता देखकर आरोपी गाड़ी में सवार होकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। शिकायतकर्ता के मुताबिक हमलावरों में शीलू और आशीष शामिल थे। इस मामले में पहले ही 3 अन्य आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें