फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अपहरण करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 24 Apr 2024 04:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर में प्यौदा रोड पर एक कॉलोनी से दो युवकों का अपहरण करने के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवक की पत्नी की शिकायत पर दो नामजद सहित तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

सिविल लाइन थाना में दी गई शिकायत में प्यौदा रोड स्थित लाल बहादुर शास्त्री नगर निवासी असमिता ने बताया था कि उन्होंने अनिल ने 10 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। इसके बाद इसमें से नौ हजार रुपये अनिल को वापस भी कर दिए थे।
विज्ञापन


रविवार शाम करीब सात बजे गली नंबर छह में अनिल व संजीव और उनके एक दोस्त ने उसके पति राहुल व देवर साहिल को बाइक पर जबरन बैठाया और उनका अपहरण कर लिया। दोनों की तलाश की, लेकिन उनकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। इसलिए उसके पति राहुल व साहिल की तलाश की जाए।

सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी कर्मबीर ने सोमवार को रिपोर्ट लिखने के बाद अपहरण की तफ्तीश करने की बात कही थी। मंगलवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन


इनमें डाहोला गांव निवासी नरेंद्र, अफगान पट्टी कैथल निवासी संजीव व डिफेंस कॉलोनी कैथल निवासी अनिल कुमार शामिल हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि पैसों के लेनदेन के कारण उन्होंने राहुल व साहिल का अपहरण किया था। आरोपियों के कब्जे से राहुल व साहिल का छीना गया मोबाइल फोन बरामद हुआ है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें