फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अलग-अलग मामलों में तीन आरोपी काबू

Thu, 02 Apr 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से कुल 44 बोतल देसी शराब बरामद हुई। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, थाना चीका पुलिस ने बिच्छियां-बलबेड़ा रोड पर नाकाबंदी कर रोशन लाल को काबू किया, जिसके पास से 13 बोतल शराब मिली। थाना शहर पुलिस ने सीवन चौक के पास कार्रवाई करते हुए सतपाल को गिरफ्तार कर 15 बोतल शराब बरामद की। वहीं, थाना सदर पुलिस ने गांव फ्रांसवाला में परचून की दुकान पर छापा मारकर आनंद को काबू किया, जिसके कब्जे से 16 बोतल शराब मिली। तीनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें