फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पहले मामले में पुलिस ने ट्रांसफार्मरों का सामान चुराने के आरोपी सुभाष नगर निवासी बलराम उर्फ बलराज और सोहन लाल उर्फ सोनू को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर थाना पूंडरी क्षेत्र के हाबड़ी गांव के खेतों से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने का आरोप है। दूसरे मामले में पुलिस ने बहादुर कॉलोनी निवासी जसमेर उर्फ काकू को ढांड रोड कैथल से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 22 व 23 मार्च 2021 की रात को जोगिंद्र निवासी प्यौदा के खेत से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने का आरोप है। तीनों आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल में भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें