फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मोबाइल छीनने में तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 19 Aug 2023 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कलायत में 16 अगस्त को दोपहर के समय एक युवती से मोबाइल छीन कर ले जाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुभाष कॉलोनी कलायत निवासी बलकार, कुलवंत नगर कलायत निवासी प्रदीप उर्फ मक्का व खरक पांडवा निवासी विक्रम के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिला जींद के गांव भिखेवाला की रहने वाली युवती पूजा ने बताया कि वह कलायत में नर्सिंग कोर्स कर रही है। 16 अगस्त वह अपनी एक सहेली के साथ फीस जमा करवाने के लिए गई थी। जब वे विश्राम गृह के पास पहुंची तो अचानक बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे और उसका मोबाइल छीन कर ले गए। इस बारे में थाना कलायत में मामला दर्ज था। पूछताछ के लिए तीनों आरोपियों का एक दिन पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें