कैथल। रंजिश हमला करने वाले आरोपी कांगथली निवासी अर्जुन राम, फत्ता राम व भागा राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि गांव कांगथली निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 15 अप्रैल को शाम करीब 7:30 बजे वह घर से जा रहा था। रास्ते में पहले से योजना बनाकर बैठे बोबी, गुरुचरण व राजू ने उसे रोक लिया। उनके पास टकूआ व कृपाण जैसे हथियार थे, जिनसे उन्होंने उस पर हमला कर दिया तथा हमले में वह घायल हो गया और किसी तरह जान बचाकर अपने घर पहुंचा। घटना के बाद जब उसके परिजन शिकायत लेकर आरोपियों के घर पहुंचे तो वहां पहले से ही कई लोग एकत्रित थे। वंहा भागा राम भी बंदूक लेकर खड़ा था, तथा उसके साथ बोबी, बंटी, फत्ता राम, पप्पू राम, कूटा राम उर्फ देसराज, सुखा राम, राजू राम, बिट्टू राम व ज्ञानी राम सहित अन्य मौजूद थे। उसके परिजनों को देखते ही आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। बताया गया कि भागा राम ने दो फायर किए, जबकि बंटी ने बंदूक लेकर एक और फायर किया। जिससे उसके परिवारजन मौके से जान बचाकर भागे और तुरंत 112 नंबर पर सूचना दी।
पुलिस के आने के बाद जब उसके परिवारजन दोबारा मौके पर पहुंचे तो अर्जुन राम, गुरुचरण, श्रवण, हरीश व हिन्दू राम सहित अन्य ने फिर से हमला कर दिया। हमले में काबल के सिर में गंभीर चोट लगी। जिस बारे थाना सीवन में मामला दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच थाना सीवन प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश कुमार की अगुवाई में एएसआई सुरेश कुमार की टीम ने भागा राम के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक बरामद की गई हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों पक्षो के बच्चों का किसी बात को लेकर पहले भी झगड़ा हुआ था, उसी की रंजिश में उक्त हमला किया गया है। संवाद