फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तीन आरोपी काबू, देसी शराब बरामद

Tue, 02 Jul 2024 06:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से 43 बोतल देसी शराब बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना ढांड पुलिस ने गांव कौल स्थित नहर के पुल पर नाका लगाकर कौल निवासी राजेश कुमार को काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 14 बोतल देसी शराब बरामद हुई। उधर, पुलिस ने पबनावा-कौल रोड पर गांव कौल निवासी सुखबीर को काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से 14 बोतल देसी शराब बरामद हुई। अन्य मामले में चौकी भागल पुलिस ने भुसला रोड एक बाइक सवार भागल निवासी अभिमन्यु को काबू कर 15 बोतल देसी शराब बरामद की हुई। तीनों आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें