फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: केस में गवाह वकील को जान से मारने की धमकी, छह आरोपियों पर केस

Sun, 10 Dec 2023 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अपने चैंबर के बाहर चाय पीने गए वर्ष-2016 के एक केस में गवाह वकील को छह आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वकील दलबीर सिंह पूनिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अगस्त 1979 से कैथल अदालत में बतौर वकील काम कर रहा है। वर्ष 2016 में कलौदा जिला जींद निवासी कृष्ण, शमशेर सिंह, रामनिवास, सुभाष, बलबीर सिंह व एक अन्य आरोपी ने उसके चाचा के लड़के राजबीर को बंधक बनाकर व शराब पिलाकर बंदूक के बल पर डरा धमकाकर उसकी पट्टी कौथ स्थित 18 कनाल 19 मरले जमीन का फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिया। पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था और उनका केस अब न्यायालय में चल रहा है। इस केस में वह गवाह हैं। आठ दिसंबर को वह चाय पीने के लिए अपने चैंबर के नजदीक दुकान पर जा रहे थे। रास्ते में कृष्ण व उसके साथ एक अन्य लड़के ने चलते-चलते उसे जान से मारने की धमकी। फिर जब वह और उसका सहयोगी वकील कुलदीप अदालत के गेट के बाहर पहुंचे तो उपरोक्त पांचों आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। कहा कि अगर उनके खिलाफ गवाही दी तो जान से मार देंगे। जांच अधिकारी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें