फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 14 अप्रैल को हजारों की संख्या में कार्यकर्ता यमुनानगर जिले की रैली में लेंगे हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती एवं आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारी के लिए हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष एससी मोर्चा व पूर्व विधायक पटौदी सत्यप्रकाश जरावता राज्य के सभी जिलों में एससी मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे है। इसी दौरान शनिवार को उन्होंने जिला पंचकुला, कैथल, करनाल और कुरुक्षेत्र जिले में अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारिंयों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की | बैठक में बताया कि 14 अप्रैल को डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे और यमुनानगर जिले में नए ताप विद्युत संयंत्र की आधारशिला रखेंगे। जरावता ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने सदा महापुरुषों का सम्मान किया है और देश व प्रदेश में तब से भाजपा सरकार आई है तब से महापुरुषों की जयंती मानने का काम जोरो शोरों से किया जा रहा है और पूरा समाज एकजुट होकर कार्यक्रमों को आयोजित करता है। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष एससी मोर्चा रामपाल पाली, जिला मीडिया प्रभारी राज रमन दीक्षित, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष पंचकूला राकेश वाल्मीकि, अनुसूचित जाति मोर्चा शैलेंद्र चीका, जिला अध्यक्ष करनाल ओम प्रकाश, जिला अध्यक्ष कुरुक्षेत्र, अमित जिला अध्यक्ष अंबाला व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें