15केएलटी8: कलायत में बैठक करते भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव राजपूत व मार्किट कमेटी चेयरमैन राजकिशन
कलायत। पड़ोसी हलका उचाना कलां में 18 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की धन्यवाद रैली के लिए कलायत में तैयारियां जोरों पर हैं। इस रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता उचाना कलां विधायक देवेन्द्र चतरभुज अत्री करेंगे।
रैली के मद्देनजर कलायत भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव राजपूत व मार्किट कमेटी चेयरमैन राजकिशन काका राणा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान रैली की तैयारियों, भीड़ जुटाने, व्यवस्थाओं और प्रचार-प्रसार की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई संवाद