फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ताला तोड़कर हजारों का सामान चुराया

Tue, 06 May 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सिरटा गांव से चोर एक मकान का ताला तोड़कर वहां रखे 12 हजार रुपये व सोने और चांदी के जेवरात चुरा कर ले गए। कैथल थाने में दी गई शिकायत में सिरटा निवासी सुमन ने बताया कि चार मई की रात को चोर उसके घर में घुसकर पेटी का ताला तोड़ते हुए उसमें रखा मंगलसूत्र व अन्य जेवरा चुरा ली। चुराए गए सामान की कीमत नकदी समेत करीब 90 हजार रुपये है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी प्रकार से दूसरे मामले में राजौंद थाना में दी गई शिकायत में किठाना गांव निवासी दिलीप सिंह ने बताया कि चार मई की रात को चोर उसकी दुकान का शटर तोड़कर वहां पर रखे 10 हजार रुपये व अन्य सामान चुरा कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें