फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: झांसे में ले बुजुर्ग से हड़पे हजारों रुपये

Tue, 02 Apr 2024 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। एक अनजान व्यक्ति राजौंद निवासी एक बुजुर्ग को विश्वास में लेकर 20 हजार रुपये ठगकर फरार हो गया। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस इसकी शिकायत दी है।
विज्ञापन

ओम प्रकाश निवासी राजौंद ने बताया कि वह पीएनबी बैंक की मित्र ब्रांच में पैसे जमा करवाने के लिए साइकिल पर आया था, लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण उसके पैसे जमा नहीं हुए। जब वह साइकिल पर वापस जाने लगा तो एक व्यक्ति ने पीछे से आवाज दी कि तुम कौन सी बिरादरी से हो, ओमप्रकाश ने कहा कि वह प्रजापत समाज से है, तो अनजान व्यक्ति ने कहा कि वह भी प्रजापत समाज से है और राजौंद में तहसीलदार है।

उसने कहा कि तहसील में एक चपरासी का पद खाली है। आपका लड़का खाली हो तो मैं उसे नौकरी भी लगवा दूंगा। इतने में एक दुकान में जूस पीने के लिए चले गए, जूस पीकर उसने उसको विश्वास में लेकर पुराने थाने के पास एक कोठी देखने के लिए ले गया। वहां उस व्यक्ति को इधर-उधर से फोन आने लगे। इतने में उसने कहा कि उसके घर से फोन आया है कि उसके ड्राइवर की लड़की की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे-तैसे उसने उसको बातों में लेकर 20 हजार रुपये ले लिए और कहा कि मैं तुम्हें तहसील में जाकर यह पैसे दे देता हूं। उसके साथ वह तहसील में गया तो तहसील में बिठाकर वहां से वह अनजान व्यक्ति फरार हो गया। ओम प्रकाश ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। बाद में इसकी थाने में शिकायत दी। पुलिस ने मित्र बैंक के बाहर कैमरे भी चैक किए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें