दुकान का ताला तोड़ कर चोरों ने बैट्री, कॉपर की तार व नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने सीवन थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गोबिंदपुरा निवासी मनप्रीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी दुकान गोविंदपुर इलेक्ट्रिकल्स के नाम से बस स्टैंड के पास कैथल रोड पर स्थित है। 6 जुलाई को वह रोजाना की तरह रात करीब 8 बजे दुकान बंद करके घर चला गया था। जैसे ही वह सुबह दुकान पर आया तो उसकी दुकान के दोनों ताले टूटे मिले। इसके बाद के अंदर जाकर देखा तो दुकान अंदर से एक इन्वर्टर बैटरी, 19 किलो कॉपर की तार व गल्ले से दो हजार रुपये चोरी हुए मिले। सीवन थाना एसएचओ रामलाल ने कहा कि पुलिस को दुकान में चोरी होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शिकायतकर्ता के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। संवाद