कैथल। चोर अनाजमंडी और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित दो दुकानों से हजारों की नकदी और सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में चीका निवासी हंसराज ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी अनाज मंडी चीका में दुकान है। चोर 30 अगस्त की रात को उसकी दुकान से 45 हजार रुपये, पासपोर्ट व पैनकार्ड सहित अन्य कागज चोरी कर ले गए। दूसरे मामले में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी पुष्पा रानी की शिकायत अनुसार उसकी गुहला रोड चीका में दुकान है। चोर 30 अगस्त की रात को उसकी दुकान से 20 हजार रुपये और सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।