कैथल। स्वयं को भांजे की पत्नी बताकर एक महिला ने एक व्यक्ति से 48 हजार रुपये ठग लिए। गांधी नगर निवासी जोगिंद्र गोयल ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि 29 मई को रात करीब नौ बजे उसके पास एक व्हाट्सएप कॉल आई। इस पर उसके भांजे की पत्नी वीनू की फोटो लगी थी। कॉल करने वाली महिला ने उससे 48 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर करने के लिए कहा। उसने कहा कि ये रुपये सुबह 10 बजे तक वापस कर देगी। उसने 48 हजार रुपये अलग-अलग खातों से कॉल करने वाली महिला को वीनू समझकर उसके खाते में डाल दिए। महिला ने कहा कि वह इसके बारे में अपने भांजे सचिन को न बताए। इस पर उसे शक हुआ और उसने सचिन और वीनू के पास कॉल करके पूछा तो पता चला कि उसे साथ धोखाधड़ी हुई है। जांच अधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद