फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में तीसरी वरीयता सूची जारी, 350 सीटें अलॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। आईटीआई में तीसरी मेरिट सूची मंगलवार को सुबह जारी हो गई। इसमें 350 सीटें युवाओं को अलॉट की गई हैं। पहली दो सूचियों में नाम नहीं आने वाले युवाओं को तीसरी मेरिट सूची में शामिल किया गया है। अब ये विद्यार्थी बृहस्पतिवार तक दाखिले के लिए दस्तावेजों की जांच करवाकर फीस जमा करवा सकेंगे। हालांकि भरी गई सीटों के आंकड़ों के मुताबिक, फिलहाल दाखिले के प्रति युवाओं का रुझान कम दिख रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले के 19 सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में 9500 विद्यार्थियों को विभिन्न ट्रेडों में दाखिला दिया जाना है, लेकिन पहली दो सूचियों में मात्र 35 से 40 सीटों पर दाखिले हो पाए हैं। अब तीसरी सूची में शामिल युवाओं में से कितने दाखिला लेते हैं, यह देखना होगा। माना जा रहा है कि इस सूची में आधी से ज्यादा सीटें भर जाएंगी।
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने इस बार दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन की है। कैथल की राजकीय आईटीआई में 1244 सीटों पर विद्यार्थियों को विभिन्न ट्रेडों में दाखिला दिया जाना है, लेकिन प्रवेश लेने वालों की संख्या अब तक 440 तक पहुंची है। अब तीसरी सूची के अनुसार अब विभिन्न ट्रेडों के लिए 350 सीटें अलॉट हुई हैं। जिस प्रकार पहले से अलॉट सीटों में से आधी से भी कम सीटों पर विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है, उसको देखते हुए अब भी दाखिले कम ही होने का अनुमान है। राजकीय आईटीआई कैथल के प्राचार्य सतीश मच्छाल ने बताया कि विभाग ने मंगलवार को मेरिट सूची जारी की है। इसमें कैथल आईटीआई को करीब 350 सीट मिली हैं। इस सूची में नाम आने वाले विद्यार्थी बृहस्पतिवार तक अपनी काउंसलिंग करवाते हुए फीस जमा करवा दाखिला ले सकेंगे। भले ही प्रवेश कम रहे, लेकिन इस सूची में आधी से ज्यादा सीटें भर जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें