संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने वीरवार को तीसरी मेरिट लिस्ट कम सीट अलाटमेंट जारी कर दी है। तीसरी मेरिट सूची में करीब 332 सीट अलाट की गई हैं।
गौरतलब है कि आईटीआई में 8 जून से दाखिला प्ररिया चल रही है। जिले में नौ राजकीय और 10 प्राइवेट आईटीआई चलाए जा रहे हैं। इनमें करीब 5000 सीटों पर दाखिला किया जाना है। यदि कैथल के आईटीआई की बात की जाए तो यह संस्थान में ऑनलाइन आवेदन में प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है।
गौरतलब है कि विभाग की ओर से 28 जून को पहली मेरिट सूची जारी की गई थी। इसमें तीन जुलाई तक का समय दिया गया था। दूसरी मेरिट सूची नौ जुलाई को जारी की गई। इसमें 17 जुलाई तक दाखिले का समय दिया गया। वीरवार को तीसरी सूची जारी की गई। इसमें 23 जुलाई तक विद्यार्थी फिजिकल दाखिला के लिए फीस जमा करा सकते हैं।
22 जुलाई तक करवा सकेंगे फिजिकल वेरीफिकेशन ः तीसरी मेरिट सूची में जिन विद्यार्थियों को सीट अलाटमेंट की गई हैं तो वे 22 जुलाई तक संबंधित आईटीआई में जाकर अपने मूल दस्तावेजों के साथ फिजिकल वेरीफिकेशन करवा सकते हैं। इसके बाद विद्यार्थी को ऑनलाइन पोर्टल पर ही 23 जुलाई तक फीस जमा करवानी होगी। जो विद्यार्थी फीस जमा नहीं करवाएंगे उनकी सीट अपने आप ही रद्द हो जाएगी।
तीसरी सूची में 337 सीट अलाट की गई हैं। दाखिला कमेटियों का गठन कर दिया गया है। विद्यार्थी संस्थान में आकर दाखिला ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन विद्यार्थियों को सीट अलाट की गई हैं तो वे 22 जुलाई तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाते हुए दाखिला ले सकते हैं। -सतीश मच्छाल, आईटीआई के जिला नोडल अधिकारी।