संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सीवन क्षेत्र में एक व्यक्ति को ट्रक से कुचलकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया है। वह जींद के गांव कलोदा कलां का निवासी है। मामले की जांच थाना सीवन के एसएचओ सब इंस्पेक्टर पारस की टीम कर रही है।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि गांव पेगा निवासी किरपाल ने शिकायत दी थी कि वह राजौंद स्थित एक शराब ठेके पर करिंदे के रूप में कार्य करता था। उसकी नीलम नामक महिला से दोस्ती थी और दोनों राजौंद में किराये के कमरे में रह रहे थे। कुछ समय से नीलम की बातचीत जींद जिले के गांव कलोदा निवासी परविंद्र से होने लगी थी। दो-तीन दिन पहले नीलम उसे छोड़कर परविंद्र के पास चली गई थी। 17 फरवरी की रात किरपाल परविंद्र और नीलम की तलाश में ट्रांसपोर्ट नगर, कैथल पहुंचा, जहां उसने दोनों को ट्रक में देखा था। आरोप है कि 18 फरवरी की सुबह करीब 3:15 बजे खानपुर बस अड्डे के पास किरपाल पर आरोपियों ने ट्रक चढ़ा दिया था।
ने दोबारा ट्रक के पास जाकर आवाज लगाई, तो अजय और नीलम ने परविंद्र को उकसाया। इसके बाद परविंद्र ने ट्रक का अगला टायर किरपाल की टांगों, पसलियों और बाजुओं पर चढ़ा दिया और इसके बाद तीनों मौके से भाग निकले।
राहगीरों की सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किरपाल को सरकारी अस्पताल कैथल ले जाया गया। गंभीर हालत के चलते उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान 27 फरवरी को उसकी मृत्यु हो गई। मामले में पहले ही मुख्य आरोपी परविंद्र और महिला आरोपी नीलम को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त ट्रक भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी अजय को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।