कैथल। अलग-अलग मामलों में चोर एक पशुबाड़े से बकरियां व एक फैक्ट्री से सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में गांव चंदाना निवासी जोनी ने तितरम थाना में शिकायत दी कि 10 जनवरी को रात के समय अज्ञात आरोपी उसके पशुबाड़े से 10 बकरियां व दो मेमने चोरी कर ले गए। उसे 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। जांच अधिकारी अनिल ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में खनौरी रोड कैथल निवासी परमजीत सिंह ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दी कि आठ जनवरी को रात के समय आरोपी अनिकेत व नितिन उसकी शेरगढ़ रोड स्थित फैक्ट्री से सामान चोरी कर ले गए। जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।