संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अलग-अलग मामलों में चोर गहने, नकदी, सिलिंडर व कपड़े चोरी कर ले गए। पुलिस ने तीन मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में गांव सेरधा निवासी दीपक ने राजौंद थाना में शिकायत दी कि 28 मार्च को दोपहर के समय अज्ञात आरोपी उसके घर से सोने के गहने व 25 हजार रुपये चोरी कर ले गए। उसे 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। जांच अधिकारी भानसिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में गुहला निवासी संजय कुमार ने चीका थाना में शिकायत दी कि 23-26 मार्च के बीच अज्ञात आरोपी चीका स्थित उसके ढाबे का ताला तोडक़र सिलिंडर व नकदी चोरी कर ले गए।
जांच अधिकारी अशोक ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
तीसरी घटना में सीवन निवासी मित्रसेन ने पुलिस को शिकायत दी कि 24 मार्च को रात के समय अज्ञात आरोपी उनके घर से कपड़े व नकदी चोरी कर ले गए। उसे 65 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। जांच अधिकारी सतीश ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।