फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो मकानों से चोर उठा ले गए सामान

Sat, 03 Feb 2024 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। दो अलग-अलग मामलों में चोर दो मकानों से नकदी व अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पहले मामले में चीका निवासी विजय ने पुलिस को शिकायत दी कि 29 जनवरी को रात के समय अज्ञात आरोपी उसकी मार्बल की दुकान का ताला तोडक़र 11 हजार रुपये व एक इनवर्टर बैटरी चोरी कर ले गए। उसे 18 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मामले में गांव सौंगल निवासी बलजीत सिंह ने राजौंद थाना में शिकायत दी कि 29 जनवरी को रात के समय अज्ञात आरोपी उनके निवास स्थान से 20 हजार रुपये, इनवर्टर बैटरी, सिलिंडर, चूल्हे, मिक्सी, रजाई व अन्य सामान चोरी कर ले गए। उन्हें 35 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। जांच अधिकारी अमृत लाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें