कैथल। दो अलग-अलग मामलों में चोर एक दुकान से रुपये व सामान और एक एजेंसी से स्पेयर पार्ट चोरी कर ले गए। चीका निवासी गौरव कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि 14 मई को रात के समय अज्ञात आरोपी उसकी छोटी मंडी स्थित दुकान से रुपये व सामान चोरी कर ले गए। उसे 40 हजार रुपये नुकसान हुआ है। दूसरे मामले में चीका निवासी रिंकू सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी चीका में बाइक एजेंसी है। 15 मई को एजेंसी में काम करने वाला मैकेनिक विपिन उसकी एजेंसी से स्पेयर पार्ट चोरी करके ले गया। चोरी हुए सामान की कीमत 60 हजार रुपये है। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है। संवाद