फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रुपये दोगुने करने के नाम पर नकदी व सोने की अंगूठी ले गए चोर

Mon, 11 Nov 2024 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कस्बा पूंडरी में शातिर ठगों ने एक व्यक्ति को रुपये दोगुने करने का लालच देकर 14,500 रुपये और सोने की अंगूठी ठग ली। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव पाई निवासी ईश्वर ने पूंडरी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह राजमिस्त्री के काम करता है। नौ नवंबर को को वह अपनी स्कूटी पर गांव पाई से पूंडरी के लिए आया था। पूंडरी के निकट एक बाइक चालक ने उसकी स्कूटी को हाथ का इशारा करके रुकवा लिया। ठग ने बताया कि वह प्राइवेट बैंक में काम करता है और रुपये लेकर कुछ ही दिनों में दोगुनी कर देता है और सोने व चांदी पर भी काफी रुपये देता है।उसने कहा कि वह उसकी राशि को दोगुना करवा देगा। इस दौरान एक दूसरा लड़का भी वहां पर आया और उसने कहा कि उसने इसी लड़के से अपने पैसे दोगुने करवाए हैं। उन दोनों की बातों में आकर उसने अपनी जेब से 14,500 रुपये की राशि और हाथ में पहनी गई सोने की अंगूठी उसे लड़के को दे दी। फिर वह पहले वाला लड़का रुपये और सोने की अंगूठी लेकर यह कहकर बाइक से चला गया कि वह कागजात तैयार करवा कर लाता है। आप इस दूसरे लड़के के साथ आ जाना। 2 मिनट के बाद दो लड़के बाइक पर सवार होकर आए और उसके साथ खड़े लड़के को बाइक पर बैठकर वहां से फरार हो गए। बाद में उसे पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। थाना पूंडरी प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें