फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चोरों ने लाखों रुपये के ट्रांसफार्मर चुराए­

Thu, 23 Jan 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अलग-अलग तीन स्थानों से चोर लाखों रुपये के ट्रांसफार्मर चुरा कर ले गए। बिजली निगम के गुहला के एसडीओ राहुल यादव ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि कर 23 दिसंबर को गांव दूसरेपुर के ओमप्रकाश के यहां लगा ट्रांसफार्मर चुरा कर ले गए। इसी प्रकार से चोरों ने दूसरे मामले में गांव महमूदपुर के हरमन सिंह के ट्रांसफार्मर को निशाना बनाया। चुराए गए ट्रांसफार्मरों की कीमत 82 हजार 800 रुपये प्रत्येक बताई गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तीसरे मामले में बिजली निगम पूंडरी के एसडीओ रविंद्र सिंह ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि चोर 19 जनवरी को बाकल गांव के पिरथी सिंह के यहां रखा ट्रांसफार्मर चुराकर ले गए। चुराए गए ट्रांसफार्मर की कीमत 55 हजार 344 बताई गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें