फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चोरों ने सामान किया पार

Thu, 18 Jul 2024 06:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले के शुगलपुर गांव से चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर उसमें रखे हजारों रुपये के सोने और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। उधर, अलग-अलग जगहों से तीन मोटरसाइकिलें चोरी हो गईं। शिकायत के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर मामलों की जांच कर रही है।

शुगलपुर गांव में चोरी के मामले में चीका थाना की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चीका थाना में गांव शुगलपुर निवासी गिरजा सिंह ने बताया कि 16 जुलाई को चोर उसके मकान का ताला तोड़कर उसमें रखें हजारों रुपये के सोने और चांदी के जेवरात में अन्य सामान चुरा कर ले गए। जांच अधिकारी एएसआई राजेश ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उधर, जिले में चोरों ने अलग-अलग जगहों से तीन बाइक चोरी कर ली। चोरों ने बस स्टैंड के समीप से एक बाइक चुराई। सिविल लाइन थाना में दी गई शिकायत में सुभाष नगर कैथल निवासी विक्रम ने बताया कि कि 16 जुलाई को चोर बस स्टैंड के निकट खड़ी उसकी बाइक चुरा कर ले गए। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल प्रभात ने बताया कि जांच शुरू है।
विज्ञापन


दूसरे मामले में अर्जुन नगर कैथल के सत्यवान ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोर 14 जुलाई को चिल्ड्रन पार्क कैथल के निकट खड़ी उसकी बाइक चुरा कर ले गए। हेड कांस्टेबल राममेहर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीसरे मामले में सिनद गांव के राम मेहर ने कलायत पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि कर 14 जुलाई को उसके खेत से केवल और स्टार चुरा कर ले गए। चुराए गए सामान की कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है। एएसआई जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें