कैथल। भालंग गांव से एक आंगनबाड़ी केंद्र से चोरों ने राशन चोरी कर लिया। शिकायत पर राजौंद थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजौंद थाने में दी गई शिकायत में खेड़ी शेरखां निवासी सुनीता ने बताया कि वह पिछले 20 वर्षों से आंगनबाड़ी वर्कर के पद पर तैनात है। 20 मार्च 2021 से उसके भालंग गांव की आंगनबाड़ी केंद्र का अतिरिक्त प्रभार मिला हुआ है। उसकी केंद्र की सहायक भतेरी देवी ने सूचना दी रात में आंगनबाड़ी केंद्र के स्टोर का ताला तोड़कर चोरी हो गई है। जांच की तो आंगनबाड़ी केंद्र से पांच कट्टे गेहूं, दो कट्टे चावल, 30 किलो चीनी, 25 लीटर तेल व गैस चूल्हा सिंगल वाला चोरी मिला। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद