फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो स्कूलों से सामान पार कर ले गए चोर

Wed, 15 Jan 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। राजकीय प्राथमिक स्कूल रामनगर भूना से चोर ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चुरा कर ले गए। रामनगर भूना के प्राध्यापक रितु राम ने सीवन थाना की पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि चोर 11 जनवरी की रात को स्कूल का ताला तोड़कर उसमें घुसकर वहां से सीसीटीवी कैमरे, बैटरी, चावल, पंखे, एलइडी लाइट व अन्य सामान चुरा कर ले गए। चुराए गए सामान की कीमत करीब 35 हजार रुपये बताई गई है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, गुहला थाना की पुलिस ने चोरी का एक मामला दर्ज किया है। क्योड़क निवासी विजय कुमार ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह 13 जनवरी की रात को चोर थेह बुटाना स्कूल का ताला तोड़कर सामान चुरा कर ले गए। चुराए गए सामान की कीमत 20 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें