फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चोरों ने टावर से चुराए उपकरण

Tue, 22 Apr 2025 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। फर्श माजरा से चोर मोबाइल टावर से हजारों रुपये के उपकरण चुरा कर ले गए। दालमवाला जींद के रणवीर सिंह ने सिवान पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि इंडस टेलीकॉम टावर द्वारा अटेला रोड फर्श माजरा पर टावर लगाया गया है। आरोप है कि 11 अप्रैल को रात को चोर वहां पर लगे आर आर यू उपकरण चुरा कर ले गए। उपकरणों की कीमत 90 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने
विज्ञापन

मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। ट्रक चोरी ः तितरम के बलकार ने तितरम पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि कर 19 अप्रैल को प्योदा के खान गैरेज के निकट खड़ा उसका ट्रक चुरा कर ले गए। चुराई गई गाड़ी की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें