कैथल। पिलनी व बुच्ची गांव से एक टावर से चोरों ने उपकरण चोरी कर लिए। इस संबंध में थाना पूंडरी में दी गई शिकायत में दालमवाला निवासी ने बताया कि वह आरएस सिक्योरिटी कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर काम करता है। यह कंपनी इंडस मोबाइल कंपनी के टावरों की सुरक्षा का काम करती है। इंडस कंपनी का एक टावर पिलनी गांव में लगा है। तीन जनवरी की रात को अज्ञात ने टावर के ऊपर से करीब 40 मीटर लगे उपकरण चोरी कर लिए। वहीं, इसी रात गांव बुच्ची में लगे टावर से भी अज्ञात चोरो ने आरआरयू चोरी कर लिए। पुलिस ने सुपरवाइजर कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद
ताला तोड़कर हजारों का सामान पार
कैथल। सदर थाना की पुलिस कैथल ने चोरी का एक मामला दर्ज किया है। मालखेड़ी निवासी हरदीप सिंह ने सदर थाना की पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि चोर नौ जनवरी को उसके घर का ताला तोड़कर वहां पर रखी सोने की अंगूठी व 40 हजार रुपये की नकदी चुरा कर ले गए। चुराए गए सामान की कीमत करीब 70 हजार बताई गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गल्ले से रुपये ले गए चोर
कैथल। कौल के गांव दादा खेड़ा से गल्ला तोड़कर चोरों ने पांच हजार रुपये चुरा लिए। कौल निवासी मनीष कुमार ने ढांड थाना की पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि अज्ञात चोर नौ जनवरी की रात को गांव के दादा खेड़ा के गल्ले को तोड़ते हुए उसमें रखें पांच हजार रुपये की राशि चुरा कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद