फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो जगहों से चोरों ने नकदी व सामान चुराया

Tue, 04 Jun 2024 05:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में दो अलग-अलग जगहों पर चोरों ने नकदी व सामान चुरा लिया। पहले मामले में गांव कौल में घर में घुसकर पांच हजार रुपये नकदी चूरा ली। इस मामले में ढांड थाना में दी शिकायत में गांव कौल निवासी जय सिंह ने बताया कि एक जून को शम्मी सहित दो अन्य युवकों ने उसके घर में घुसकर अलमारी तोड़ी व पांच हजार रुपये की नकदी चुराई। मामले के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर हरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में कलायत थाना में दी गई शिकायत में धर्मवीर ने बताया कि चोर 30 मई को उसके प्लांट से दो बैग धान, मशीन, बैटरी व अन्य सामान चुरा कर ले गए। जांच अधिकारी एएसआई मंजीत ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें