फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने तीन जगह लगाई सेंध

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चोरों ने तीन जगह सेंध लगाकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पहले मामले में पुलिस को दी शिकायत में चोरकारसा निवासी रविंद्र ने बताया कि उसने बरसाना में बैटरी ठीक करने की दुकान खोली है। सात मई की रात को चोर उसकी दुकान का ताला तोड़कर उसमें से छह इन्वर्टर, तीन स्क्रैप बैटरी, दो नई बैटरी व 1200 रुपये नकद चोरी कर ले गए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में पुलिस को दी शिकायत में कलायत निवासी श्यो सिंह ने बताया कि उसके पशुओं के बाड़े से चोर बिजली की मोटर चोरी कर ले गए। वहीं तीसरे मामले में आढ़ती महेंद्र पाल ने पुलिस को दी शिकायत में उसका उद्योग मार्ग पर एक गोदाम है। जिसमें उसने 2500 कट्टे गेहूं व 1040 कट्टे सरसों के रखे हैं। छह व सात मई की रात को चोर वहां से 55 कट्टे गेहूं और 72 कट्टे सरसों कम मिली। वह अब तक अपने स्तर पर इसकी खोज करता रहा। चोरों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें