कैथल। पुलिस ने चोरीशुदा बाइक सहित चोर काबू किया है। इस मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की टीम ने जांच करते हुए भानपुरा हाल ब्रह्मा कॉलोनी कैथल निवासी आरोपी सुरेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि माॅडल टाउन कैथल निवासी नरेश कुमार ने शिकायत दी थी कि 12 नवंबर 2022 को नई अनाज मंडी में दुकान से कोई अज्ञात उसकी बाइक चोरी कर ले गए। इस बारे थाना शहर में केस दर्ज कर लिया गया। आरोपी सुरेश के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर ली गई है। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद