फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए-टू पुलिस द्वारा दुपहिया वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए-टू पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार कर उनके पास से मॉडल टाउन, हनुमान वाटिका, पुराना बस अड्डा कैथल तथा पिहोवा व कुरुक्षेत्र से चोरी की 7 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। शनिवार को सभी आरोपी अदालत में पेश कर दिए गए, जहां से उन्हें न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर सोमबीर की अगुवाई में सहायक उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार की टीम द्वारा गश्त के दौरान अंबाला रोड ड्रेन पुल के पास से एक मोटरसाइकिल पर सवार 3 संदिग्ध युवक काबू किए। पूछताछ के दौरान उनकी पहचान अशोक कुमार व कमल निवासी क्योड़क तथा सुरज निवासी टोहाना के रुप में हुई। जांच के दौरान उनकी बाइक शिवकालोनी पट्टी अफगान कैथल निवासी रोहताश की पाई गई, जिसे 27 जुलाई की रात्री एसबीआई रोड़ बैक स्थित मकान के बाहर से अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गए थे। तीनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस द्वारा अंबाला रोड स्थित नीलम यूनिवर्सिटी के पास एक चोरी की बाइक लिए खड़े गिरोह के चौथे सदस्य सुनील उर्फ जोगी निवासी गांव थाना जिला कुरुक्षेत्र को भी काबू कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पांच मोटरसाइकिल और बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें