फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रभक्ति और लोक संस्कृति के होंगे कार्यक्रम

Sat, 03 Jan 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। उपायुक्त अपराजिता ने कहा कि आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह पुलिस लाइन मैदान में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। समारोह में राष्ट्रभक्ति और विभिन्न लोक संस्कृतियों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जाएगी। लघु सचिवालय स्थित सभागार में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के लिए हुई बैठक की अध्यक्षता डीसी ने कही। बैठक के दौरान उन्होंने ध्वजारोहण, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, बिजली, पेयजल तथा चिकित्सा सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए ड्यूटियां सौंपीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समारोह में शामिल होने वाली सभी झांकियां किसी विशेष थीम पर आधारित होनी चाहिए। गणतंत्र दिवस समारोह में प्लाटून द्वारा भव्य मार्च पास्ट किया जाएगा। परेड में शामिल टुकड़ियों का पूर्वाभ्यास 18 से 23 जनवरी तक पुलिस लाइन मैदान में किया जाएगा, जबकि 24 जनवरी को निर्धारित समयानुसार फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल आयोजित की जाएगी। डीसी ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि सभी प्लाटून की परेड से संबंधित तैयारियां अपने मार्गदर्शन में सुनिश्चित करवाई जाएं। बताया कि समारोह का शुभारंभ सुबह 10 बजे मुख्यातिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वजारोहण के साथ किया जाएगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक उपासना, अतिरिक्त उपायुक्त सुशील कुमार, डीएमसी कपिल शर्मा, जिला परिषद के सीईओ सुरेश राविश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें