फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मतदान समाप्ति तक ओपिनियन पोल दिखाने पर रहेगा प्रतिबंध

Wed, 22 May 2024 04:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। भारत चुनाव आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव की मतदान प्रक्रिया की समाप्ति के 48 घंटे पहले यानि 23 मई को सायं छह बजे से ओपिनियन पॉल के परिणाम प्रकाशन व प्रसारण पर प्रतिबंध रहेगा।

इस दौरान सोशल मीडिया सहित किसी भी मीडिया माध्यम से ओपिनियन पॉल परिणाम को प्रकाशन व प्रसारण नहीं किया जा सकता। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने दी है। बताया कि भारत चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार चुनाव प्रचार के बंद होने से लेकर मतदान समाप्ति तक लोकसभा चुनाव से संबंधित ओपिनियन पोल व चुनाव संबंधी किसी अन्य सर्वे आदि के परिणाम के प्रसारण व प्रकाशन पर पाबंदी है। भारत निर्वाचन आयोग ने जनप्रतिनिधि अधिनियम 1951 की धारा 126 (1) (बी) के तहत ऐसे आदेश जारी किए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि आयोग के आदेशों के अनुसार सभी संबंधित क्षेत्रों में चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के समय से 48 घंटे पहले अर्थात 23 मई शाम छह बजे से ओपिनियन पोल व सर्वे के परिणाम के प्रसारण व प्रकाशन पर पाबंदी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें