फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पति-पत्नी में विदेश जाने के लिए होती थी अनबन

Thu, 24 Aug 2023 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
निशीकांत शर्मा
विज्ञापन


कलायत। शिमला गांव में युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत पर पूरा गांव सकते में है। रात्रि भोजन कर अपने पशुओं के बाड़े में सोने के लिए गया संजय सुबह फंदे पर लटका मिला। यह देखकर परिवार पर तो दुखों का

पहाड़ ही टूट पड़ा। कहा जा रहा है कि विदेश जाने के नाम पर होने वाली पति-पत्नी की अनबन से उसको लील लिया। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, संजय वकालत की पढ़ाई कर रहा था और विदेश जाने के सपने संजोए था। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मृतक व उसके छोटे दो भाइयों को उसकी माता व दादी ने ही उसका पालन-पोषण किया। कुछ समय पहले आईलेट्स कर चुकी गांव खेड़ी लांबा की एक युवती से विवाह भी हो चुका था। विदेश जाने के नाम पर पति-पत्नी में कुछ अनबन भी चल रही थी और करीब एक सप्ताह से पत्नी अपने मायके में ही रह रही थी। कुछ समय पहले उसने गांव में दूध की डेयरी भी शुरू की थी।

उसी पशुबाडे में आखिर संजय की मौत कैसे हुई इस पर अनेक सवाल खड़े हैं। मृतक के भाई व पड़ोसियों ने बताया कि जब मृतक के शरीर को फंदे से नीचे उतारा तो सबने आत्महत्या का मामला समझा। जब मृतक के शरीर पर निशान मिले तो उसकी हत्या का अंदेशा हुआ। पशु बाडे में मार-पिटाई किए जाने, कीटनाशक दवा को पिलाए जाने व मृतक के फोन को तोड़कर उसे पानी की टंकी में डाले जाने के सबूत मिले।

मौके पर डीएसपी सज्जन कुमार के नेतृत्व पर पहुंची कलायत पुलिस को भी छानबीन व सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में जो सबूत मिले हैं उनसे साफ सिद्ध होता है कि संजय को मार कर उसे फंदे पर लटकाया गया है। सीसी कैमरे ने जो राज खोले में उनमें एक कार तीन युवकों के साथ रात्रि 11 बजकर 45 पर परिसर में घुसती है। दो घंटे के बाद तीनों युवक उस कार में बैठ कर वापस चले जाते हैं।

दूसरी ओर ग्रामीणों का मानना है कि उस दो घंटे के बीच ही उन तीनों युवकों ने संजय को बुरी तरह से पीटा और कीटनाशक पिला कर मार दिया और उसके बाद शव को फंदे पर लटका दिया। उनका मानना है कि जिस व्यक्ति ने फांसी खानी होती है उसे पहले कीटनाशक पीने की जरूरत क्या है। परिजनों व गांव वालों का कहना है कि संजय का किसी से काई द्वेष नहीं था। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि हरियाणा नंबर की ही क्रेटा गाड़ी में आए वे तीन युवक कौन थे और उनकी संजय के क्या अदावत थी।
विज्ञापन

गिरफ्तारी के लिए अड़े परिजन और ग्रामीण

सुमित, साहिल, धमेंद्र बुरा, राज कपूर, आशीष, राजेंद्र कुमार, संदीप सिंह ने कहा कि संजीव की योजनाबद्ध हत्या की गई। इसलिए जब तक वारदात में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, वे मृतक का संस्कार नहीं करेंगे। इस पर डीएसपी सज्जन कुमार ने हर स्तर पर मामले में ठोस और त्वरित कार्यवाही का भरोसा दिलाकर उन्हें शांत किया। तब जाकर मृतक के पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू हुई और देर शाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें