फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बस हादसे के बाद मची चीख-पुकार खिड़की तोड़कर यात्रियों को निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। चंडीगढ़ से हिसार जा रही टूरिस्ट बस हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। हादसे में समय जब बस सड़क किनारे खाई में गिरी तो यहां पर चीख-पुकार मच गई। यह जानकारी इस हादसे में घायल हुए यात्री रतिया निवासी भाल सिंह ने दी है।

उन्होंने बताया कि वह अंबाला में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उन्हें फतेहाबाद जाना था। सोमवार को बस का ऑनलाइन टिकट करवाकर शाम करीब साढ़े पांच बजे अंबाला से सुरेवाला चौक के लिए वह बस में बैठे थे। रात करीब आठ बजे जब बस कलायत के पास स्थित शिमला गांव पहुंची तो अचानक वह पलट गई। उन्होंने बताया कि बस पलटी तो अफरा-तफरी मच गई थी। बस में सवार यात्रियों में भय का माहौल बन गया। चीख-पुकार मच गई। यही नहीं, कई यात्री को बस की खिड़कियों के शीशे तोड़कर बाहर निकले। कई को मददगारों ने निकाला। इस दौरान वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने पुलिस व एंबलेंस में सूचना दी। तब एंबुलेंस आदि की टीमें पहुंचीं। इसके बाद राहत कार्य शुरू करा दिए गए।
विज्ञापन


घायल यात्रियों को कैथल की बजाय नरवाना और हिसार में रेफर कर दिया। मामूली रूप से चोटिल हुए हादसे में घायल यात्रियों को कलायत के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


हादसे में जान गंवाने वालों यात्रियों में मृतक महिला की पहचान सरोज बाला (58) निवासी चिनौत, हिसार के रूप में हुई है। मृतकों में दो जींद के गांव खरक बूरा निवासी सिंधा राम व 40 वर्षीय वेद प्रकाश शामिल हैं। समाचार लिखे जाने तक एक अन्य यात्री की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें