पूंडरी। मतदान के लिए मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया। जहां गांव फतेहपुर में 103 वर्षीय रणपत सिंह बिहान ने वोट डालकर लोकतंत्र के प्रति अपनी भागीदारी निभाई। वहीं, 85 वर्षीय कमलादेवी, सोना देवी, व दुलारी देवी ने भी मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया। पूंडरी में बूथ नंबर 109 को पिंक बूथ बनाया गया, जिसे महिलाओं ने संचालित किया। बूथ नंबर 108 को माॅडल बूथ बनाया गया था। संवाद