फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्वागत में मनाया जश्न जमकर मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नववर्ष 2025 के स्वागत के लिए जिले के लोगों में मंगलवार को काफी उत्साह रहा। नए साल के जश्न के अधिकतर होटलों व रेस्टोरेंट को भव्य ढंग से सजाया गया था। इनमें पहले से ही एडवांस बुकिंग हो गई थी। उधर, साईं मंदिर में भी नव वर्ष की पूर्व संध्या पर जुटे भक्त देर रात तक भक्ति की गंगा में डूबे दिखाई दिए। नववर्ष होने पर उत्साह देखने लायक रहा।

होटलों व रेस्टोरेंट में नए साल की पूर्व संध्या पर लोगों ने जमकर धमाल मचाया। इस दौरान डीजे की थाप पर भी लोग खूब झूमे। कई होटलों ने युवाओं को बेहतर सुविधा देने को लेकर विशेष पैकेज भी दिए थे।
विज्ञापन


शहर के मुख्य पद्मा सिटी मॉल में भी काफी अधिक संख्या में नए साल के स्वागत को लेकर लोग उमड़े। होटलों में स्पेशल डिनर के साथ डीजे का भी विशेष प्रबंध किया गया था। बता दें कि शहर में पर्यटन केंद्र तो नहीं है, लेकिन लोग होटल व मॉल में पहुंचकर नए साल का जश्न जरूर मनाते हैं।

होटल संचालक कृष्ण कुमार ने बताया कि शहर के लोगों में काफी उत्साह रहा था। होटल में अन्य दिनों की अपेक्षा दिन-रात में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की बुकिंग करवाने वालों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन


सुरक्षा के रहे कड़े प्रबंध, चौक- चौराहों पर बढ़ाई सुरक्षा

नए साल में किसी भी प्रकार की कोई हुड़दंग बाजी न हो। इसको लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से भी कड़े प्रबंध किए गए थे। इसके तहत चौक व चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की ड्यूटियां भी लगाई गई थी। एसपी राजेश कालिया ने बताया कि नववर्ष पर शरारती तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रही। इस दौरान पुरुष व महिला पुलिस कर्मियों की सादे कपड़ों में ड्यूटियां लगाई गई थी। पुलिस की पीसीआर और राइडर ने भी शहर में देर रात तक गश्त की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें