फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रक्त का नहीं है विकल्प ः राजविंद्र सिंह

Thu, 09 May 2024 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। विश्व रेड क्रॉस दिवस के मौके पर सामाजिक संस्था नेकी का घर व गुहला बार एसोसिएशन ने रक्तदान शिविर लगाया। गुहला बार में लगाए गए इस शिविर का शुभारंभ न्यायाधीश अक्षय चौधरी ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर किया। इस मौके पर न्यायाधीश राजविंद्र सिंह ने कहा कि रक्तदान का कोई विकल्प नहीं है। जरूरतमंदों के लिए रक्तदान जरूर करें।
विज्ञापन

शिविर में कैथल से जिला रेडक्रॉस ब्लड बैंक की टीम की देख रेख में 76 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। गुहला बार एसोसिएशन प्रधान विक्की हांडा ने कहा कि किसी भी जरूरतमंद का जीवन केवल दूसरे व्यक्ति द्वारा दिए रक्त से ही बचाया जा सकता है। कहा कि रक्त की जरूरतें सिर्फ हमारे द्वारा दिए गए रक्त से ही पूरी होती है।

उन्होंने कहा कि खून को किसी फैक्ट्री या लैब में नहीं बनाया जा सका है, इसलिए पूरे विश्व में खून की जरूरतें सिर्फ दूसरे लोगों द्वारा दिए खून से ही पूरी होती है। इस शिविर में न्यायाधीश राजविंद्र सिंह व बार के सदस्यों ने भी रक्तदान किया।
विज्ञापन


न्यायाधीश राजविंद्र सिंह ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशों से दूर रहकर पढ़ाई व खेलों पर ध्यान दें, ताकि आगे चलकर देश निर्माण में योगदान दे सकें।

इस मौके पर नेकी का घर संस्था के प्रधान हुकम सिंह मैहला व सदस्यों की ओर से गुहला बार के लंबे समय तक प्रधान रहे स्वर्गीय बलदेव पूनिया व स्वर्गीय राय सिंह के परिवार सदस्यों को सम्मानित किया।

इस मौके पर गुरदेव जोसन, सुखचैन थिंद, सुखदेव वोहरा, जय प्रकाश बलबेहड़ा, कृष्णा सीड़ा, मैडम हरजिंदर कौर, रमती रमन शर्मा, सतपाल जिंदल, संस्था के संस्थापक सन्नी कालड़ा, गुरदीप चाबा, सुखवंत सिंह उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें