फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीवन नगर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं

Wed, 09 Jul 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। नगर में पार्किंग की समुचित व्यवस्था ना होने के कारण वाहन चालकों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर का प्रमुख बाजार कैथल-पटियाला मुख्य मार्ग पर स्थित है, जहां रोजाना भारी यातायात रहता है।

इसी मार्ग पर कई राष्ट्रीयकृत बैंक भी स्थित हैं, जिनमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग निजी वाहनों से पहुंचते हैं। पार्किंग की सुविधा न होने के कारण अधिकतर वाहन सड़क किनारे ही खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन


स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बाजार में खरीदारी या बैंकों में लेन-देन के लिए आने वालों के लिए कोई निर्धारित पार्किंग स्थल नहीं है। मजबूरी में लोग अपने दोपहिया व चारपहिया वाहन सड़क पर ही खड़े कर देते हैं। इससे मार्ग संकरा हो जाता है और दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही बाधित होती है।

नगर में बस स्टैंड की भी कोई व्यवस्था नहीं है।

इसी वजह से हरियाणा रोडवेज और निजी बसें सवारियों को मुख्य सड़क पर ही उतारने और चढ़ाने का काम करती हैं। जैसे ही कोई बस रुकती है, उसके पीछे वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, जिससे जाम की स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।

स्थानीय निवासी राजकुमार वाधवा, विजय सरदाना, भीषु चौधरी, जरनैल सिंह, सुरेश सरदाना, बलजीत, नरेश मित्तल, रवि, विकी, साहिल समेत अन्य नागरिकों ने प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि
विज्ञापन


जल्द ही पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं की गई, तो जाम की समस्या और भी भयावह रूप ले लेगी और आम जनजीवन पूरी तरह

प्रभावित होगा।

नागरिकों ने आग्रह किया है कि प्रशासन नगर के किसी उपयुक्त स्थान पर व्यवस्थित पार्किंग स्थल विकसित करे, जिससे बाजार और बैंकों में आने वाले लोग अपने वाहन सुरक्षित और सुविधाजनक ढंग से खड़े कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें