फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी शक्ति के बिना विकास नहीं : संजय

Tue, 18 Nov 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का पौधा देकर स्वागत करते महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार।
विज्ञापन
कैथल। राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय कला मंच व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संयुक्त तत्वावधान में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर विचार संगोष्ठी और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। एबीवीपी की नगर अध्यक्ष डॉ. मोनिका जाखड़ ने बताया कि कार्यक्रम का विषय नारी शक्ति और स्वतंत्रता संग्राम में वीरांगनाओं की भूमिका रखा गया। एबीवीपी के प्रांत संगठन मंत्री संजय कस्वा ने कहा कि नारी शक्ति किसी भी समाज और राष्ट्र के विकास की आधारशिला है। जिला संयोजक आदित्य शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में रंगोली, पोस्टर मेकिंग, कविता पाठ, स्लोगन राइटिंग, भाषण, निबंध लेखन व वाद्य वादन सहित आठ श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें छात्रों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें