फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीवन में कॉलेज नहीं...कैसे मिले उच्च शिक्षा

Fri, 06 Dec 2024 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। गुहला हल्के के सबसे बड़े गांव सीवन शिक्षा के मामले में अनदेखी का शिकार हो रहा है। सीवन में एक भी कॉलेज नहीं है, जहां छात्र छात्राएं उच्च शिक्षा ग्रहण कर सके। गुहला-चीका से वैसे तो कई बड़े विधायक बन चुके है लेकिन किसी भी विधायक ने सीवन की वर्षों पुरानी मांग को पूरा नहीं करवाया। इस कारण छात्र छात्राएं सीवन से दूर गुहला-चीका, कैथल सहित दूसरे जगह जाने को मजबूर हैं।

प्रतिदिन सुबह के समय सीवन बस स्टैंड पर पढ़ने वाले बच्चों का हुजूम देखा जा सकता है। दूसरे शहर में जाने से छात्र-छात्राओं का समय तो खराब होता ही है, साथ में छात्र-छात्राओं पर आर्थिक बोझ भी पड़ता है। गौरतलब है कि सीवन नगर में कॉलेज न होने के कारण कई गरीब माता-पिता अपने बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए सीवन नगर से बाहर नहीं भेज पाते और उनकी पढ़ाई का जो सपना होता है वह अधूरा रह जाता है। इनमें अधिकतर संख्या लड़कियों की होती है। नगर में कॉलेज न होने के कारण अधिकतर लड़कियों की शिक्षा अधूरी रह जाती है। वह 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के लिए नगर से बाहर नहीं जा पाती हैं।
विज्ञापन


बसों की संख्या कम होने के चलते सफर करना मुश्किल ः सुबह के समय यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण बसों में सफर करना बहुत मुश्किल होता है। सुबह के समय ही विद्यार्थियों को स्कूल काॅलेजों के लिए जाना पड़ता है और उसके साथ अन्य लोगों को भी अपने अपने काम के लिए भी सुबह ही निकलना होता है।

ऐसे में बसों की संख्या कम होने और यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण समस्या बढ़ जाती है। सरकार व प्रशासन को चाहिए कि सुबह के समय बसों की संख्या बढ़ाए ताकि आमजन सहित विद्यार्थियों को भी कोई परेशानी न हो।

छात्रा कोमल ने बताया कि बहुत बार बसों में भीड़ होने के कारण छात्र छात्राओं को अगली बस का इंतजार भी करना पड़ता है जिससे उन्हें काॅलेज पहुंचने में देरी भी हो जाती है और उनकी शिक्षा का नुकसान भी होता है। यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण उन्हें भीड़ में ही बसों में खड़े होकर सफर करना पड़ता है, जिस कारण उन्हें बसों में हजारों परेशानियों से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन


इस समस्या के बारे में हलका विधायक देवेंद्र हंस ने कहा कि हलके का सबसे बड़ा गांव होने के बावजूद सीवन में सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि मैं अपने कार्यकाल में सीवन में कॉलेज बनवाने सहित हलका गुहला की अन्य सभी समस्याओं को जोर-शोर से आवाज उठाऊंगा। सरकार से इन्हें पूरा करवाने का पुरजोर प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें