संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। भीषण गर्मी के बीच लोगों को जहां जीना दुश्वार हो चुका है। वहीं, जिला प्रशासन की ओर से भी जिले में सभी विभागों में गर्मी से निपटने के लिए सभी प्रबंध करने के हिदायतों को जारी किया है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन ने बस स्टैंड पर ओआरएस सेंटर बनाने के आदेश दिए हैं। परंतु अभी तक बस स्टैंड पर ओआरएस सेंटर बनाने को लेकर कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
गौरतलब है कि ओआरएस सेंटर के माध्यम से बस स्टैंड पर आने वाले छोटे बच्चों को गर्मी से बचाव के लिए ओआरएस दिए जाने की योजना है ताकि वे गर्मी से निजात पा सकें। अभी तक बस स्टैंड पर इसका कोई भी प्रबंध नहीं हो पाया है। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने कैथल डिपो के प्रबंधन को हरियाणा रोडवेज विभाग को सभी बसों में पीने के पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन अभी तक इन निर्देशों पर कोई अमल नहीं किया जा सका है।
भीषण गर्मी के बीच नए बस अड्डा पनर यात्रियों के लिए पीने के पानी का उचित प्रबंध किया गया है। बस स्टैंड पर ओआरएस सेंटर बनाने के आदेशों के तहत जल्द ही इसे स्थापित कर दिया जाएगा, जिससे यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। - निरंजन सिंह, ड्यूटी प्रभारी, नया बस अड्डा, कैथल।