फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पायल के पंचों का जवाब नहीं

Sat, 08 Mar 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। महिला दिवस पर कुलतारण गांव की मुक्केबाज अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पायल को प्रदेश सरकार की ओर से पंचकूला में सम्मानित किया जाएगा। यह सूचना मिलने के बाद गांव के लोगों व परिवार में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

खिलाड़ी पायल ने कहा कि ये उसके लिए बड़ी खुशी का अवसर है। इसके लिए वे अपने परिवार व कोच अमरजीत सिंह को दिल से धन्यवाद करती है। परिवार में माता-पिता का भी विशेष योगदान रहा है, जिस कारण उन्हें यह सम्मान मिल रहा है। गौरतलब है कि सरकार की ओर से उन्हें 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वे अन्य खिलाडिय़ों से भी अपील करती हैं कि वे खेलों में अपनी मेहनत से खेलें ओर देश के लिए पदक हासिल कर अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। कोच अमरजीत सिंह ने कहा कि खिलाड़ी पायल को सरकार की ओर से सम्मान मिला बहुत खुशी का अवसर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


ओर वे इसके लिए सरकार का धन्यवाद करते हैं और पायल व उसके माता पिता भी बधाई देते हैं।
पायल की खेल उपलब्धियां
वर्ष 2022 में फरीदाबाद में सब जूनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक।

वर्ष 2022 में बंगलुरू में सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक।

वर्ष 2023 में झज्जर में जूनियर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक।

वर्ष 2023 में जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक।

वर्ष 2023 में आर्मेनिया में विश्व जूनियर चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।

वर्ष 2024 में दुबई के आबूधाबी में हुई विश्व जूनियर मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक।

वर्ष 2024 में हिसार में जूनियर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक।

वर्ष 2024 में जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें