फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छात्रावास रोड बाजार में लगता है जाम

Sun, 21 Dec 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर की व्यस्ततम छात्रावास रोड का बाजार इन दिनों अव्यवस्थित पार्किंग, टूटी सड़क और लगातार लगने वाले जाम से जूझ रहा है। बाजार में पहुंचने वाले ग्राहकों के पास दुकानों के सामने ही वाहन खड़ा करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता। फुटपाथ के दोनों ओर दुकानों की लंबी कतार और बीच सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहन यातायात की रफ्तार रोक देते हैं।

स्थानीय लोगों और दुकानदारों का कहना है कि वर्षों से यहां पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। यदि बाजार में उचित पार्किंग स्थल बनाया जाए, तो न केवल अव्यवस्था कम होगी बल्कि ग्राहकों और दुकानदारों को राहत भी मिलेगी।
विज्ञापन


दुकानदार सतीश ने कहा कि सड़क की हालत बेहद खराब है। जगह-जगह डिवाइडर टूटा हुआ है और सड़क पर पड़े गड्ढों की वजह से वाहनों की रफ्तार धीमी हो जाती है। ऐसे में बेतरतीब पार्किंग के कारण जाम और अधिक बढ़ जाता है। उन्होंने मांग की कि सड़क और
विज्ञापन


डिवाइडर की जल्द-से-जल्द मरम्मत करवाई जाए, ताकि बाजार का यातायात सुचारू हो सके।

ग्राहक साहिल ने बताया कि बाजार में पार्किंग स्थल न होने के कारण ग्राहकों को मजबूरी में दुकानों के सामने ही वाहन खड़ा करना पड़ता है। इससे सड़क संकरी हो जाती है और जाम लग जाता है। सुबह और शाम के समय तो स्थिति और भी खराब हो जाती है, कई बार वाहन चालकों को 10–15 मिनट तक एक ही जगह खड़े रहना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें