फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अमरगढ़ गामड़ी की सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे

Fri, 13 Feb 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
अमरगढ़ गामड़ी में खस्ताहाल सड़क।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। अमरगढ़ गांव गामड़ी में करीब एक महीने से सड़कें बदहाल पड़ी हैं, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव की मुख्य सड़क सहित कई संपर्क मार्ग खस्ताहाल हो चुके हैं। जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं और सड़कें उखड़ चुकी हैं। हाल ही में हुई बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। दोपहिया वाहन चालक आए दिन फिसलकर गिर रहे हैं और कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क का पुनर्निर्माण कराया जाए या कम से कम गड्ढों को भरवाकर अस्थायी राहत दी जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।
विज्ञापन


गांव निवासी बृजेश ने बताया कि करीब एक महीने पहले सड़क उखड़नी शुरू हुई थी। पंचायत और संबंधित विभाग को कई बार शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन किसी न किसी वाहन चालक का संतुलन बिगड़ जाता है। कई बार उखड़ी हुई सड़क के कारण ई-रिक्शा भी पलट चुका है।

अमरगढ़ गामड़ी निवासी मनोज का कहना है कि हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। इन गड्ढों के कारण इस सड़क पर कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं। कई बार दोपहिया वाहन चालक गिरते-गिरते बचे हैं। बच्चों को स्कूल छोड़ते समय हर पल दुर्घटना का भय बना रहता है।

स्थानीय दुकानदार महावीर सिंह ने बताया कि खराब सड़क का असर उनके व्यापार पर भी पड़ रहा है। ग्राहक आने से कतराते हैं और कई बार वाहन गड्ढों में फंस जाते हैं, जिससे जाम जैसी स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन


संबंधित विभाग को बार-बार अवगत कराने के बावजूद केवल आश्वासन ही मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क की दयनीय स्थिति के कारण एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं को भी यहां पहुंचने में दिक्कत होती है। वाहनों को गड्ढों से बचाते हुए बेहद धीमी गति से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें