फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जिले में हैं 11 वैध नशा मुक्ति केंद्र

Mon, 30 Jun 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में 11 वैध नशा मुक्ति संचालित किए जा रहे हैं। इनमें दो सरकारी और नौ प्राइवेट केंद्र शामिल हैं। इनके अलावा अगर कोई अन्य नशा मुक्ति केंद्र संचालित किया जा रहा है, तो वह अवैध माना जाएगा। यह जानकारी डीसी प्रीति ने दी है।

उपायुक्त ने बताया कि ऐसे केंद्रों पर जिला प्रशासन की ओर से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, ताकि लोगों को सुरक्षित एवं प्रभावी इलाज मिल सके। आमजन भी अवैध रूप से चल रहे नशा मुक्ति केंद्रों की सूचना डाॅ. नवराज सिंह (9992473022) व जिला समाज कल्याण अधिकारी (7027539020) को दे सकते हैं। जिला प्रशासन नशीली दवाइयों के दुरुपयोग के खिलाफ जागरूक करने के लिए स्कूल, काॅलेज और ग्राम पंचायतों में अभियान चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने वैध नशा मुक्ति केंद्रों की सूची जारी करते हुए बताया कि सरकारी तौर पर नशा मुक्ति एवं परामर्श केंद्र सामान्य अस्पताल कैथल व गुहला उपमंडल अस्पताल में हैं। गैर सरकारी नशा मुक्ति केंद्रों में अग्रवाल मनोरोग एवं नशा मुक्ति केंद्र नजदीकी काॅरपोरेशन बैंक चीका, अजीमगढ़ गांव में अरदास अस्पताल में, श्री गुरु नानक चेतना फाउंडेशन ट्रस्ट परामर्श-कम-पुनर्वास केंद्र वार्ड नंबर 15 गुहला, ब्राइट फ्यूचर जन कल्याण ट्रस्ट परामर्श-कम-पुनर्वास केंद्र वार्ड नंबर 12 चीका, नई किरण अस्पताल कैथल, समर्थ नशा मुक्ति केंद्र अजीमगढ़, निर्वाण मनोरोग अस्पताल चीका, मनो आधार नशा मुक्ति केंद्र अजीमगढ़, दीपक नशा मुक्ति केंद्र चीका में शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें