फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दुकान से नकदी चोरी

Mon, 20 Oct 2025 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। शहर के वार्ड नंबर-12 में एक युवक ने घर में बनी किराना की दुकान में रखी गुल्लक से रविवार सुबह करीब 10 हजार रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दुकानदार के बेटों पवन और दीपक वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार सुबह करीब 11 बजे उनके बुजुर्ग पिता दुकान के बाहर खाट पर लेटे हुए थे। इस दौरान एक युवक दुकान के अंदर घुसा और गुल्लक उठाकर भाग गया। गुल्लक में करीब 10 हजार रुपये थे। चोरी करने वाला युवक की करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें