कैथल। जिले के गांव सलेमपुर मदूद से चोर लाखों रुपए का बिजली का सामान चुराकर भाग गए। सलेमपुर मदूद के संजय ने ढांड पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 अक्तूबर को चोर उसके वह अन्य किसानों के खेतों से केबल, स्टार्टर व अन्य सामान चुरा कर ले गए। चुराए गए सामान की कीमत ढाई लाख रुपये बताई गई है। सहायक उप निरीक्षक भान सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। दूसरे मामले में कैथल की जनकपुरी कॉलोनी के संदीप ने सिविल लाइन कैथल पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 अक्तूबर को चोर उसके मकान में घुसकर वहां पर रखी 55000 के बिजली के तार चुरा कर ले गए। सहायक उप निरीक्षक कर्नल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद